डेयरी पशुओं में प्रजनन एवं उत्पादन प्रबंधन (Reproduction and Production Management in Dairy Animals)

Home » Skill Development » Basic Management of Reproduction and Production in Farm Animals

पाठ्यक्रम का विवरण:

यह पाठ्यक्रम डेयरी पशुओं के प्रजनन एवं उत्पादन प्रबंधन से जुड़ी बुनियादी जानकारी और व्यावहारिक कौशल की प्रारंभिक समझ प्रदान करता है। इसमें पशु शरीर क्रिया की मूल अवधारणाएं जैसे प्रजनन चक्र, प्रजनन तकनीकें और प्रमुख पशुधन प्रजातियों की उत्पादन प्रणालियों को शामिल किया गया है। पाठ्यक्रम में व्यावहारिक तरीकों पर विशेष बल दिया गया है, जिससे प्रजनन और उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके। प्रतिभागियों को डेयरी पशुओं में हीट डिटेक्शन, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भावस्था की पहचान, प्रसव प्रबंधन तथा पोषण और पर्यावरण का प्रजनन दक्षता पर प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।

This course provides an introductory understanding of foundational knowledge and practical skills for practices involved in the reproductive and productive management of farm animals. It covers basic fundamental concepts in animal physiology like reproductive cycles, breeding techniques and production systems of major livestock species. Emphasis is placed on practical methods to improve fertility, optimize animal performance, and ensure sustainable and efficient production. Students will learn about heat detection, artificial insemination, pregnancy diagnosis, parturition management, and the influence of nutrition and environment on reproductive efficiency.

पाठ्यक्रम के लाभ

  • व्यावसायिक कौशल में वृद्धि
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास
  • रोज़गार के अवसरों में विस्तार
  • उत्पादन क्षमता में सुधार
  • सामाजिक और ग्रामीण विकास में योगदान

लक्ष्य:

  • प्रतिभागियों को डेयरी पशुओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने हेतु प्रजनन चक्र एवं हार्मोनल नियंत्रण की मूलभूत जानकारी प्रदान करना।
  • प्रतिभागियों को प्रजनन प्रबंधन में प्रयुक्त मूल तकनीकों से अवगत कराना।
  • प्रतिभागियों को हीट स्ट्रेस के दौरान शारीरिक संकेतों की निगरानी करना सिखाना।
  • प्रजनन विकारों की पहचान एवं उनके परिणामों को समझने हेतु व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना।

पाठ्यक्रम के अपेक्षित परिणाम:

  • डेयरी पशुओं के प्रजनन तकनीकी जानकारी में वृद्धि
  • प्रजनन विकारों को न्यूनतम कर पशु उत्पादन में सुधार करना
  • कृत्रिम गर्भाधान की दक्षता में वृद्धि 
  • डेयरी उद्योग में उद्यमशीलता को बढ़ावा
  • डेयरी पशुओं के प्रजनन प्रबंधन हेतु प्रशिक्षित मानव संसाधन का निर्माण

पाठ्यक्रम की रूपरेखा:

कक्षाएं सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार: 01 व्याख्यान और 02 प्रायोगिक कक्षाएं प्रतिदिन
पाठ्यक्रम अवधि:   1 महीने

  • पशुपालन का परिचय
  • डेयरी पशुओं की नस्लों का वर्गीकरण तथा उनकी पहचान
  • नर एवं मादा प्रजनन तंत्र की मूल संरचना और कार्य (एनाटॉमी और फिज़ियोलॉजी)
  • हीट, यौवनारंभ (प्यूबर्टी), यौन परिपक्वता और गर्भावस्था के लक्षणों की पहचान
  • प्राकृतिक और कृत्रिम गर्भाधान
  • सामान्य प्रजनन संबंधी विकार और उनका प्रवंधन
  • पशु उत्पादो का परिचय: दूध, मांस आदि
  • प्रजननशील और उत्पादक जानवरों की पोषण संबंधी आवश्यकताएँ
  • वृद्धि और शारीरिक स्थिति का मापदंड
  • दुग्ध दुहने की विधियाँ और दुग्ध प्रबंधन
  • बुनियादी स्वास्थ्य प्रबंधन और रोगों की रोकथाम
  • टीकाकरण और कृमिनाशन कार्यक्रम
  • डेयरी जानवरों में तापीय तनाव और जलवायु अनुकूलन
  • प्रजनन और उत्पादन के अभिलेख का महत्व
  • प्रजनन नीतियों और बैंक ऋण का महत्व
  • फील्ड विज़िट या क्षेत्रीय पशु चिकित्सक द्वारा अतिथि व्याख्यान
  • अंतिम मूल्यांकन (लिखित और मौखिक)
  • फीडबैक, प्रमाण पत्र वितरण और पाठ्यक्रम समापन

योग्यता:   10वीं पास
पंजीकरण शुल्क:   सामान्य/ओबीसी और अन्य @200/- तथा एससी एवं एसटी @100/-
पाठ्यक्रम शुल्क:   3000/-

पाठ्यक्रम निदेशक

नाम पद का नाम ईमेल पता
डॉ. गौरव कुमार सहायक प्राध्यापक, पशु शरीर क्रिया एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी [email protected] (8115305235) रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, नौनेर, दतिया परिसर (म.प्र.)

पाठ्यक्रम संकाय:

नाम पद का नाम ईमेल पता
डॉ विवेक कुमार सिंह सह-प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, पशु शरीर क्रिया एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, झाँसी [email protected] रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, नौनेर, दतिया परिसर (म.प्र.)
डॉ. अंकिता रौतेला सहायक प्राध्यापक, पशु शरीर क्रिया एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, झाँसी [email protected] रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, नौनेर, दतिया परिसर (म.प्र.)
डॉ. पशुपति एम सहायक प्राध्यापक, पशु शरीर क्रिया एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, झाँसी [email protected] रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, नौनेर, दतिया परिसर (म.प्र.)
डॉ. प्रमोद कुमार सोनी सहायक प्राध्यापक, पशु पोषण विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी [email protected] रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, नौनेर, दतिया परिसर (म.प्र.)
डॉ दिव्यांशु सिंह तोमर सहायक प्राध्यापक, पशुधन उत्पादन प्रबंधन विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, झाँसी [email protected] रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, नौनेर, दतिया परिसर (म.प्र.)
डॉ मानवेन्द्र सिंह सहायक प्राध्यापक, पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, झाँसी [email protected] रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, नौनेर, दतिया परिसर (म.प्र.)

2025 © Rani Lakshmi Bai Central Agricultural University Jhansi. All Rights Reserved

Last Updated on: July 4th, 2025 | Visitors: 152912
Scroll to Top
Scroll to Top